देश की खबरें | झारखंड : लातेहार में पति ने की गर्भवती पत्नी की हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के लातेहार जिले में एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
लातेहार (झारखंड), 11 जुलाई झारखंड के लातेहार जिले में एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि यह घटना बुधवार रात महुआडांड़ थाना क्षेत्र के औरोंटोली गांव में घटी।
महुआडांड़ पुलिस उपाधीक्षक हिमांशु चंद्र मांझी ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की पीट-पीटकर हत्या की गई और फिर उसके शव को साड़ी के सहारे फंदे से लटकाने का प्रयास किया गया।’’
उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान सरोज मिंज के रूप में हुई है। उसके पति अमित लाकड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार बुधवार दोपहर को शराब के नशे में लाकड़ा ने अपनी पत्नी का हाथ तोड़ दिया था।
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रात में फिर से झगड़ा हुआ और पति ने सरोज की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दंपति के तीन बच्चे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2024 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

