देश की खबरें | झारखंड : पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के जामकांदर गाँव में किराए के मकान में रह रहे पति-पत्नी ने फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
दुमका (झारखंड), 20 जनवरी जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के जामकांदर गाँव में किराए के मकान में रह रहे पति-पत्नी ने फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले थे। उनकी पहचान शफीकुल शेख और पारुला बीबी के रूप में हुई है। दोनों ने चार महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था।
पुलिस को दोनों का शव बुधवार की रात फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
शिकारीपाड़ा के थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार पति-पत्नी में अकसर झगड़ा हुआ करता था और आत्महत्या करने से पहले शफीकुल शेख ने अपनी माँ से फोन पर कहा था कि दोनों आत्महत्या करने वाले हैं।
उन्होंने बताया कि फोन पर हुई बातचीत के आधार पर शफीकुल के भाई कुछ अन्य लोगों के साथ जामकांदर पहुँचे और पति-पत्नी को फंदे से लटका हुआ देखा।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)