देश की खबरें | झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य बार काउंसिल के खिलाफ दाखिल अवमानना याचिका पर गौर किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड उच्च न्यायालय ने हड़ताल का आह्वान करने और इस दौरान न्यायालय के समक्ष पेश होने वाले अधिवक्ताओं को नोटिस भेजने के संबंध में राज्य बार काउंसिल के खिलाफ दाखिल अवमानना याचिका पर बृहस्पतिवार को गौर किया।

रांची, 12 जनवरी झारखंड उच्च न्यायालय ने हड़ताल का आह्वान करने और इस दौरान न्यायालय के समक्ष पेश होने वाले अधिवक्ताओं को नोटिस भेजने के संबंध में राज्य बार काउंसिल के खिलाफ दाखिल अवमानना याचिका पर बृहस्पतिवार को गौर किया।

उच्च न्यायालय के सामने पेश होने के लिए सात वकीलों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी देने वाले बार काउंसिल के नोटिस पर रोक लगाते हुए अदालत ने फैसला सुनाया कि मामले को आगे की कार्यवाही के लिए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के समक्ष सूचीबद्ध किया जाएगा।

वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार सिन्हा ने न्यायमूर्ति आनंद सेन की पीठ के समक्ष अवमानना ​​याचिका दायर की थी।

उच्चतम न्यायालय ने उच्चतम न्यायालय के एक निर्देश का हवाला दिया जिसमें कहा गया था कि बार काउंसिल हड़ताल नहीं कर सकती और यह अवैध है। उच्च न्यायालय ने इस मामले में झारखंड राज्य बार काउंसिल के अध्यक्ष को नोटिस जारी किया है।

अदालती शुल्क में बढ़ोतरी के विरोध में बार काउंसिल छह जनवरी से हड़ताल पर है। बुधवार को बार काउंसिल ने घोषणा की कि हड़ताल 13 जनवरी तक जारी रहेगी। काउंसिल ने अदालती शुल्क में वृद्धि के फैसले को वापस लेने की मांग की है।

इस बीच बार काउंसिल ने बृहस्पतिवार को झारखंड उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के सचिव को नोटिस जारी कर सात अधिवक्ताओं के उच्च न्यायालय में पेश होने की पुष्टि करने की मांग की है। नोटिस में कहा गया है कि बार काउंसिल उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई पर विचार कर सकती है।

बार काउंसिल ने जिन सात अधिवक्ताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की धमकी दी है, उनमें अतिरिक्त महाधिवक्ता आशुतोष आनंद, राज्य के पूर्व महाधिवक्ता अनिल कुमार सिन्हा के अलावा इसके सदस्य नीलेश कुमार, मनोज कुमार मिश्रा, एनके गंझू, जितेंद्र कुमार पांडेय और शैलेंद्र कुमार तिवारी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान