खेल की खबरें | झारखंड, हरियाणा, कर्नाटक और ओडिशा सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी के सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. झारखंड ने शनिवार को यहां शूटआउट में महाराष्ट्र को 5-4 से हराकर 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई किया।

भोपाल, 14 मई झारखंड ने शनिवार को यहां शूटआउट में महाराष्ट्र को 5-4 से हराकर 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई किया।

दोनों टीम नियमित समय में गोल नहीं कर सकीं जिससे मुकाबला शूटआउट में चला गया।

हरियाणा, कर्नाटक और ओडिशा ने भी अपने क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर अंतिम चार में जगह सुनिश्चित की।

हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को शूटआउट में 3-2 से हराया।

कर्नाटक ने निर्धारित समय में 1-1 के स्कोर के बाद शूटआउट में पंजाब को 5-4 से शिकस्त दी।

ओडिशा ने मध्य प्रदेश पर 2-0 की जीत हासिल की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें