Jharkhand: झारखंड सरकार शराब की थोक, खुदरा बिक्री को अपने नियंत्रण में लेगी
झारखंड सरकार अपने राजस्व संग्रह को मौजूदा 1,800 करोड़ रुपये बढ़ा कर सालाना 3,000 करोड़ रुपये करने के लिए शराब की थोक और खुदरा बिक्री को अपने नियंत्रण में लेने वाली है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
रांची, 31 मार्च : झारखंड सरकार अपने राजस्व संग्रह को मौजूदा 1,800 करोड़ रुपये बढ़ा कर सालाना 3,000 करोड़ रुपये करने के लिए शराब की थोक और खुदरा बिक्री को अपने नियंत्रण में लेने वाली है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
राज्य मंत्रिमंडल ने बुधवार को शराब की थोक और खुदरा बिक्री के नियमों से संबंधित आबकारी नीति में चार बड़े संशोधनों और अन्य संबंधित मामलों को मंजूरी दी. राज्य के आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग ने इससे पहले शराब की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए एक खाका तैयार करने के वास्ते एक एजेंसी की सेवा ली है. यह भी पढ़ें : पूर्वी दिल्ली में अपशिष्ट जल शोधन संयंत्र में गड्ढे में गिरने से दो मजदूरों की मौत
राज्य के आबकारी सचिव विनय कुमार चौबे ने दावा किया कि संशोधनों से शराब की अवैध बिक्री और अधिक कीमत की शिकायतों को रोकने में मदद मिलेगी.
संबंधित खबरें
Jharkhand Municipal Elections 2026: झारखंड में 48 नगर निकायों के लिए मतदान शुरू, 6,124 उम्मीदवार मैदान में; यहां जानें पल-पल का लाइव अपडेट
Jharkhand Municipal Elections 2026: झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए थमा प्रचार, 23 फरवरी को होगा मतदान
Jharkhand Shocker: गिरिडीह जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या, जंगल में मिला अधजला शव
Maharashtra Dry Day Today: महाराष्ट्र में आज नहीं मिलेगी शराब, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर दुकानों, बार और रेस्तरां में पीने और बिक्री पर लगा प्रतिबंध
\