जरुरी जानकारी | झारखंड सरकार ने देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन परियोजना के लिए किया समझौता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. झारखंड सरकार ने जमशेदपुर में देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन परियोजना स्थापित करने के लिए शुक्रवार को टीसीपीएल ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (टीजीईएसपीएल) के साथ समझौता किया।
रांची, 25 अगस्त झारखंड सरकार ने जमशेदपुर में देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन परियोजना स्थापित करने के लिए शुक्रवार को टीसीपीएल ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (टीजीईएसपीएल) के साथ समझौता किया।
अधिकारियों ने कहा कि इस परियोजना पर लगभग 350 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
टीजीईएसपीएल टाटा मोटर्स और अमेरिका की कमिंस इंक का एक संयुक्त उद्यम है।
परियोजना के लिए यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में राज्य सरकार और टीसीपीएल ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशंस के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इसमें 354.28 करोड़ रुपये का निवेश होगा।
प्रस्तावित इकाई की क्षमता 4,000 से अधिक हाइड्रोजन आईसी इंजन/ईंधन एग्नोस्टिक इंजन और 10,000 से अधिक बैटरी प्रणाली होगी।
अधिकारियों ने कहा कि इस इकाई से वाणिज्यिक उत्पादन मार्च 2024 में शुरू होने की उम्मीद है। इससे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 1,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने कहा कि कंपनी हरित, स्मार्ट और सुरक्षित परिवहन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)