देश की खबरें | झारखंड: तीन अलग अलग घटनाओं में दो लड़कियों समेत चार लोग डूबे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में बृहस्पतिवार को तीन अलग-अलग घटनाओं में 12 साल की दो लड़कियों समेत चार लोग डूब गए।

मेदिनीनगर/गिरिहीड (झारखंड), सात सितंबर झारखंड में बृहस्पतिवार को तीन अलग-अलग घटनाओं में 12 साल की दो लड़कियों समेत चार लोग डूब गए।

पुलिस ने बताया कि पहली घटना गिरिडीह जिले से सामने आई जहां पचंबा थाना क्षेत्र के अंतर्गत उसरी नदी में 12 वर्षीय दो लड़कियां डूब गईं।

पचंबा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह ने कहा, "एक अनुष्ठान के तहत, लड़कियां अन्य लोगों के साथ नदी पर गई थीं, लेकिन गलती से फिसलकर जलाशय में गिर गईं। उन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।"

पुलिस ने बताया कि दूसरी घटना पलामू जिले से सामने आई जहां मेदिनीनगर शहर थाने क्षेत्र के अंतर्गत 18 वर्षीय एक युवक एक तालाब में डूब गया।

मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतक पंकज कुमार बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला था। सिन्हा ने कहा कि वह एक निजी कंपनी में सेल्समैन के रूप में काम करता था।

पुलिस ने बताया कि तीसरी घटना गोड्डा में हुई जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन चेक डैम में नहाते समय 18 वर्षीय युवक डूब गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now