Jharkhand: वाहन के पेड़ से टकराने पर पांच लोगों की मौत, पांच घायल
झारखंड के गिरिडीह जिले में शनिवार को एक वाहन (एसयूवी) के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से वाहन सवार कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और दो बच्चों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
गिरिडीह (झारखंड),18 नवंबर : झारखंड के गिरिडीह जिले में शनिवार को एक वाहन (एसयूवी) के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से वाहन सवार कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और दो बच्चों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. दुर्घटना शनिवार तड़के करीब तीन बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाघमारा में हुई.
वाहन में 10 लोग सवार थे और वे एक विवाह समारोह से लौट रहे थे. गिरिडीह के उप प्रखंड पुलिस अधिकारी अनिल सिंह ने कहा कि कार सवार लोग बिरनी थाना क्षेत्र के थोरिया गांव से थे और वे लोग करीब 40 किलोमीटर दूर टिकोडीह में विवाह समारोह में शामिल होकर वापस आ रहे थे. यह भी पढ़ें : कांग्रेस में शामिल होने के एक दिन बाद, अभिनेत्री विजयशांति बनीं तेलंगाना चुनाव समन्वयक
उन्होंने बताया,‘‘पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. संदेह है कि वाहन चालक को झपकी (नींद की) आ गई थी.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2023 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

