देश की खबरें | झारखंड के परिवार ने भूख से व्यक्ति की मौत का किया दावा, अधिकारी ने किया खंडन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के जामताड़ा जिले में 43 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत के बाद उसके परिवार ने दावा किया कि भूख से उसकी मौत हो गयी। हालांकि, जिला के एक अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया भुखमरी से मौत का मामला नहीं लगता है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जामताड़ा (झारखंड), 30 सितंबर झारखंड के जामताड़ा जिले में 43 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत के बाद उसके परिवार ने दावा किया कि भूख से उसकी मौत हो गयी। हालांकि, जिला के एक अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया भुखमरी से मौत का मामला नहीं लगता है।

नारायणपुर थाना क्षेत्र के सोनबाद गांव निवासी महेंद्र सिंह के परिवारवालों के मुताबिक भूख से उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: कांग्रेस नेताओं ने बिहार में सीटों के तालमेल और संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चा की.

महेंद्र सिंह की पत्नी सुशीला देवी ने बताया कि घर में खाने के लिए कुछ न होने के चलते पिछले तीन दिनों से घर में चूल्हा नहीं जला था।

महेंद्र के पांच बच्चे हैं। उनकी चार बेटियां व एक बेटा है।

यह भी पढ़े | Maharashtra COVID-19 Update: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 18317 नये मामले पाए गए, 481 मरीजों की मौत.

मृतक के भतीजे रामचंद्र सिंह ने भी कहा की कि घर में खाने के लिए अनाज नहीं है ।

पंचायत के मुखिया अनिल सोरेन ने बताया कि मृतक का राशन कार्ड नहीं है। बिना कार्ड के भी परिवार को कई बार अनाज दिया गया। लेकिन, अभी अनाज वितरण बंद है। जिस कारण भूख से उसकी मौत हो गई।

अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय ने बताया है कि प्रथम दृष्टया भूख से मौत का यह मामला प्रतीत नहीं होता है। एसडीओ ने दावा किया कि मृतक की पत्नी के अनुसार मृतक ने मंगलवार को खाना खाया था।

उपायुक्त फैज अहमद मुमताज ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद दो अधिकारियों को जांच के लिए मृतक के घर भेजा गया । उन्होंने दावा किया कि मृतक के घर पर खाना पका था। उन्होंने कहा कि एसडीएम मामले की छानबीन कर रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल मौके पर पहुंचे और स्थिति को जानने के बाद परिवार को सुविधाएं दिलाने की बात कही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\