एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड चुनाव: राजद उम्मीदवार छह विधानसभा सीट में से पांच पर आगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सभी को चौंका दिया है क्योंकि निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर शनिवार को उपलब्ध रुझानों के अनुसार, पार्टी जिन छह सीट पर चुनाव लड़ रही है, उनमें से पांच पर उसके उम्मीदवार आगे हैं।

देश की खबरें | झारखंड चुनाव: राजद उम्मीदवार छह विधानसभा सीट में से पांच पर आगे

रांची, 23 नवंबर झारखंड विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सभी को चौंका दिया है क्योंकि निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर शनिवार को उपलब्ध रुझानों के अनुसार, पार्टी जिन छह सीट पर चुनाव लड़ रही है, उनमें से पांच पर उसके उम्मीदवार आगे हैं।

पांच विधानसभा सीट पर राजद उम्मीदवार मौजूदा भाजपा विधायकों से आगे हैं। वर्ष 2019 में राजद ने केवल चतरा सीट पर जीत हासिल की थी, जहां उसके उम्मीदवार सत्यानंद भोक्ता जीते थे।

देवघर में तीसरे दौर की मतगणना के बाद राजद के सुरेश पासवान अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा के मौजूदा विधायक नारायण दास से 19,581 मतों से आगे हैं। गोड्डा में छठे दौर की मतगणना के बाद राजद के संजय प्रसाद यादव भाजपा विधायक अमित कुमार मंडल से 19,867 मतों से हैं।

जमानत पर रिहा राजद उम्मीदवार सुभाष प्रसाद यादव कोडरमा में भाजपा की मौजूदा विधायक नीरा यादव से 3,471 मतों से आगे हैं।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद के करीबी माने जाने वाले सुभाष प्रसाद यादव को हाल ही में धनशोधन मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिली थी।

चौथे दौर की मतगणना के बाद राजद के नरेश प्रसाद सिंह भाजपा के बिश्रामपुर विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी से 5,159 मतों से आगे हैं।

हुसैनाबाद से राजद के संजय कुमार सिंह यादव भी भाजपा विधायक कमलेश कुमार सिंह से 8,213 मतों से आगे हैं। हालांकि, राजद उम्मीदवार रश्मि प्रकाश चतरा से 3,776 मतों से पीछे हैं। भोक्ता ने इस बार चुनाव नहीं लड़ा था और उनकी बहू रश्मि प्रकाश को टिकट दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2024 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).