एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड: ईडी ने धन शोधन मामले में सोरेन से पूछताछ शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने भारी सुरक्षा घेरे के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में बुधवार को उनके आवास पर पूछताछ शुरू की।

देश की खबरें | झारखंड: ईडी ने धन शोधन मामले में सोरेन से पूछताछ शुरू की

रांची, 31 जनवरी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने भारी सुरक्षा घेरे के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में बुधवार को उनके आवास पर पूछताछ शुरू की।

सोरेन (48) सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं, इससे पहले उनसे 20 जनवरी को इसी मामले में पूछताछ की गई थी।

एक अधिकारी ने बताया कि उस दिन पूछताछ पूरी नहीं हो पाई थी। उस दिन सोरेन से सात घंटे से अधिक वक्त तक पूछताछ की गई थी।

ईडी के अधिकारियों ने कहा कि झारखंड में ‘माफिया द्वारा भूमि के स्वामित्व को गैर कानूनी तरीके से बदलने के एक बड़े रैकेट’ की जांच के तहत सोरेन से पूछताछ की जा रही है।

मुख्यमंत्री से ईडी की पूछताछ शुरू किये जाने से पहले, सुबह ही झामुमो नीत गठबंधन के विधायक यहां उनके आवास पर पहुंच गए।

स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने कहा कि सोरेन जांच में सहयोग कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का यह कर्तव्य है कि वे इस प्रकार की जांच ‘‘ठीक ढंग’’ से करें।

राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने ‘पीटीआई-’ से कहा कि सभी विधायक मुख्यमंत्री के साथ हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2024 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).