देश की खबरें | झारखंड : पटाखे की दुकान में आग लगने से दर्जनों गाड़ियां जलकर खाक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में शनिवार को एक पटाखे की दुकान में आग लगने से एक ऑटोरिक्शा और एक दर्जन से अधिक मोटरसाइकिलें जलकर खाक हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जमशेदपुर (झारखंड), 13 जनवरी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में शनिवार को एक पटाखे की दुकान में आग लगने से एक ऑटोरिक्शा और एक दर्जन से अधिक मोटरसाइकिलें जलकर खाक हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, चकुलिया प्रखंड के केरुकोचा गांव में भीड़भाड़ वाले एक साप्ताहिक बाजार के पास यह घटना हुई। पुलिस ने बताया कि सोमवार से शुरू होने वाले टुसू पर्व की वजह से बाजार में काफी भीड़ थी।
घाटशिला उपमंडल पुलिस अधिकारी कुलदीप टोप्पो ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
उन्होंने बताया कि आग के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया, ''बाजार के समीप एक मैदान में अवैध रूप से लगाए गए पटाखों के स्टॉल में आग लगने से व्यापारियों की कुल 13 मोटरसाइकिलें और एक ऑटोरिक्शा जल गया।''
घटना के बाद अधिकारियों ने पटाखा व्यापारियों को बाजार क्षेत्रों में पटाखे बेचते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)