देश की खबरें | झारखंड : सीआईएसएफ कर्मी ने पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के बोकारो जिले में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक कर्मी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
बोकारो, 18 जून झारखंड के बोकारो जिले में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक कर्मी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार शाम हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर- 8 स्थित उनके सरकारी आवास पर घटी।
उन्होंने बताया कि दंपति पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के रहने वाले थे।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि व्यक्ति और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, जो बाद में बढ़ गया।
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ सीआईएसएफ कर्मी ने पहले अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या की और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।’’
पुलिस के मुताबिक दोनों ने वर्ष 2008 में शादी की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)