एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड : जमशेदपुर में भारी बारिश के बाद दो नदियों में पानी खतरे के निशान से ऊपर, अलर्ट जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के जमशेदपुर में भारी बारिश के बाद खरकई और सुवर्णरेखा नदियों में पानी खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण बृहस्पतिवार को अलर्ट जारी किया गया।

देश की खबरें | झारखंड : जमशेदपुर में भारी बारिश के बाद दो नदियों में पानी खतरे के निशान से ऊपर, अलर्ट जारी

जमशेदपुर, 10 जुलाई झारखंड के जमशेदपुर में भारी बारिश के बाद खरकई और सुवर्णरेखा नदियों में पानी खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण बृहस्पतिवार को अलर्ट जारी किया गया।

एक बयान के अनुसार, बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। हालांकि, सुबह से बारिश नहीं हुई है।

बयान में बताया गया कि आदित्यपुर पुल पर खरकई नदी का जलस्तर 129.96 मीटर है जबकि खतरे का निशान 129 मीटर पर है। मैंगो पुल के पास सुवर्णरेखा नदी 121.64 मीटर पर बह रही है, जबकि खतरे का निशान 121.50 मीटर पर है।

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने नदियों के आसपास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने बताया कि बारिश के कारण बागबेड़ा के निचले इलाकों में कुछ घरों में पानी भर गया है।

हालात देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर पूरे जिले में सभी स्कूल बंद हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).