एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड: हजारीबाग में ट्रक के टक्कर मारने से एक यातायात पुलिसकर्मी की मौत, एक अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के हजारीबाग जिले में रात्रि गश्त के दौरान एक ट्रक द्वारा एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारे जाने से एक यातायात पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | झारखंड: हजारीबाग में ट्रक के टक्कर मारने से एक यातायात पुलिसकर्मी की मौत, एक अन्य घायल

हजारीबाग (झारखंड), 21 जून झारखंड के हजारीबाग जिले में रात्रि गश्त के दौरान एक ट्रक द्वारा एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारे जाने से एक यातायात पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यातायात पुलिसकर्मी मोटरसाइकिल से गश्त कर रहे थे, तभी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि कोरा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-33 के हजारीबाग-बरही खंड पर नगवा टोल प्लाजा के पास शुक्रवार रात करीब 10 बजे यह घटना हुई।

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंजनी अंजन ने बताया कि दोनों यातायात पुलिसकर्मी गश्त पर थे।

उन्होंने बताया, ‘‘उनकी मोटरसाइकिल को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।’’

अधिकारी ने बताया कि मृत पुलिसकर्मी की पहचान नंदलाल ठाकुर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वह गिरिडीह जिले के निवासी थे।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल हुए पुलिसकर्मी गणेश सिंह को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रारंभिक उपचार दिया और इसके बाद उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

उन्होंने कहा, ‘‘इस घटना के बारे में संबंधित पुलिस थानों को सतर्क कर दिया गया है और ट्रक चालक को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया गया है। एक मामला दर्ज कर लिया गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2025 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).