एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड: पूर्वी सिंहभूम में विशेष अभियान के दौरान 77 वांछित अपराधी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में रात भर चले एक विशेष अभियान के दौरान 77 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को एक बयान जारी करके यह जानकारी दी।

देश की खबरें | झारखंड: पूर्वी सिंहभूम में विशेष अभियान के दौरान 77 वांछित अपराधी गिरफ्तार

जमशेदपुर, 15 जून झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में रात भर चले एक विशेष अभियान के दौरान 77 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को एक बयान जारी करके यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय के निर्देश पर शनिवार रात को यह अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और संवेदनशील इलाकों के आसपास के 125 होटलों, लॉज व गेस्ट हाउस की गहन जांच और छानबीन की गई।

पुलिस ने साथ ही शहर में रहने वाले संदिग्ध खानाबदोश लोगों की भी सघन तलाशी ली।

पुलिस अधीक्षक (देहात) ऋषभ गर्ग और पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार शिवाशीष की देखरेख में सभी थाना प्रभारी, पुलिस उपाधीक्षक रैंक के अधिकारी, क्षेत्राधिकारी को शामिल करते हुए विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान कुल 77 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि आपराधिक छवि के 365 लोगों और पिछले पांच वर्षों के दौरान गोलीबारी की घटनाओं में कथित रूप से शामिल 159 लोगों का सत्यापन किया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और लोगों में विश्वास पैदा करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2025 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).