एजेंसी न्यूज

Jharkhand: भैंस से मोटरसाइकिल टकरा जाने पर 16वर्षीय किशोर की पीटकर हत्या

झारखंड के दुमका जिले में 16 वर्षीय एक किशोर की मोटरसाइकिल से भैंस को टक्कर लग जाने के बाद लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर पीटकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

Jharkhand: भैंस से मोटरसाइकिल टकरा जाने पर 16वर्षीय किशोर की पीटकर हत्या
Mob Lynching Photo Credits: File Image

दुमका, 24 अक्टूबर : झारखंड के दुमका जिले में 16 वर्षीय एक किशोर की मोटरसाइकिल से भैंस को टक्कर लग जाने के बाद लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर पीटकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि संथाली टोला के कुरमाहाट का रहने वाला किशोर रविवार शाम फुटबॉल मैच देखकर मोटरसाइकिल से तीन दोस्तों के साथ घर लौट रहा था, तभी हंसडीहा थाना क्षेत्र के ठाठी गांव में उसकी मोटरसाइकिल एक भैंस से टकरा गई.

पुलिस ने बताया कि जल्द ही मौके पर और भैंसों के साथ पहुंचे लोगों के साथ किशोर की बहस शुरू हो गई. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अमोद नारायण सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोर, भैंस के मालिक को हर्जाना देने को भी तैयार हो गया था लेकिन तभी चार लोगों ने उसपर हमला कर दिया. यह भी पढ़ें : Gujarat Shocker: नवरात्रि के दौरान गरबा करते समय ‘दिल का दौरा’ पड़ने से एक हफ्ते में 6 लोगों की मौत

पुलिस ने बताया कि किशोर को तुरंत सरियाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसने बताया कि घटना के समय पीड़ित के साथ मौजूद अन्य लड़के विवाद बढ़ने पर मौके से भाग गए थे. पुलिस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और प्रकरण की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2023 12:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).