एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड: रामगढ़ में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दो लोगों ने बलात्कार किया, एक आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के रामगढ़ जिले में 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | झारखंड: रामगढ़ में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दो लोगों ने बलात्कार किया, एक आरोपी गिरफ्तार

रामगढ़(झारखंड),तीन अप्रैल झारखंड के रामगढ़ जिले में 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना रविवार शाम को हुई, जब किशोरी अपने दो दोस्तों के साथ दोपहिया वाहन से रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर जा रही थी।

उन्होंने बताया कि दो लोगों ने उसके दोपहिया वाहन को रोका, उसके दोस्तों की पिटाई की और किशोरी को पास के जंगल में ले गए।

पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा, “वे मुझे जंगल में ले गए और मेरे साथ बलात्कार किया।”

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद किशोरी किसी तरह मुख्य सड़क पर पहुंची और पुलिस के एक गश्ती वाहन को रोका।

पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने ‘पीटीआई-’ को बताया, “हमने दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है, जो 40 वर्षीय व्यक्ति है। दूसरे व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास जारी है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2023 08:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).