देश की खबरें | झारखंड: मुहर्रम जुलूस में आग के करतब दिखाते समय 15 लोग झुलसे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के हजारीबाग जिले में मुहर्रम के जुलूस के दौरान आग के करतब दिखाते समय कम से कम 15 लोग झुलस गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
हजारीबाग, सात जुलाई झारखंड के हजारीबाग जिले में मुहर्रम के जुलूस के दौरान आग के करतब दिखाते समय कम से कम 15 लोग झुलस गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात तुराउन-पोटा गांव में हुई, जब मुहर्रम के जुलूस में शामिल लोग आग के साथ करतब कर रहे थे।
मुफस्सिल थाना प्रभारी कुनाल किशोर ने बताया कि डीजल कंटेनर के आग पकड़ने से जुलूस में शामिल कई लोग झुलस गए।
घायलों को तुरंत शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसबीएमसीएच) ले जाया गया।
एसबीएमसीएच के अधीक्षक ए.के. पुर्ती ने बताया, ‘‘अस्पताल में रविवार रात 15 लोगों को लाया गया था। सोमवार सुबह परिजनों के अनुरोध पर इनमें से 10 को छुट्टी दे दी गई।’’
उन्होंने बताया कि वर्तमान में चार लोग अस्पताल में भर्ती हैं जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया है।
एक स्थानीय निवासी ने बताया कि जिस कंटेनर से डीजल डाला जा रहा था, वह आग की चपेट में आ गया, जिससे यह दुर्घटना हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

