देश की खबरें | झारखंड : उत्कृष्ट विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 10,590 विद्यार्थी सफल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड सरकार द्वारा नव-निर्मित 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में उपलब्ध 11,936 सीटों के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में 10,590 छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए हैं। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

रांची, 11 जुलाई झारखंड सरकार द्वारा नव-निर्मित 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में उपलब्ध 11,936 सीटों के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में 10,590 छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए हैं। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सफल छात्र-छात्राओं में से अब तक 7,499 ने नामांकन करा लिया है।

उत्कृष्ट विद्यालयों में दाखिले के लिए 30 मई को आयोजित प्रवेश परीक्षा में 37,309 विद्यार्थी बैठे थे।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि देवघर में सबसे अधिक 3915, पलामू में 3344, लोहरदगा में 2517, चतरा में 2352, सरायकेला-खरसावां में 1818, गिरिडीह में 1693, पूर्वी सिंहभूम में 1638, रामगढ़ में 1607 और रांची में 1554 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे।

प्रवक्ता के मुताबिक, नतीजों की घोषणा के बाद बड़ी संख्या में अभिभावक विद्यालय परिसर पहुंचे और बच्चों की दाखिले की प्रक्रिया पूरी की।

इससे पहले, अभिभावकों की मांग को देखते हुए उत्कृष्ट विद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन जमा करने की समयसीमा 25 मई 2023 तक बढ़ाई गई थी। इन विद्यालयों की 11,936 सीटों के लिए 40 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने आवेदन दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड