जरुरी जानकारी | जैबिल 12.5 करोड़ डॉलर से गुजरात में सिलिकॉन फोटोनिक्स संयंत्र लगाएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माता जैबिल गुजरात में करीब 12.5 करोड़ डॉलर के निवेश से सिलिकॉन फोटोनिक्स विनिर्माण संयंत्र लगाने जा रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गांधीनगर, पांच मार्च अमेरिकी इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माता जैबिल गुजरात में करीब 12.5 करोड़ डॉलर के निवेश से सिलिकॉन फोटोनिक्स विनिर्माण संयंत्र लगाने जा रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जैबिल के कार्यकारी उपाध्यक्ष (वैश्विक व्यवसाय) मैट क्राउले ने यहां आयोजित आईईएसए विजन सम्मेलन में कहा कि गुजरात सरकार के साथ इस आशय के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

क्राउले ने कहा कि जैबिल के इस संयंत्र का परिचालन इसी कैलेंडर वर्ष में शुरू होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि कंपनी की गुजरात में विनिर्माण संयंत्र लगाने पर करीब 12.5 करोड़ डॉलर का निवेश करने की योजना है। उन्होंने कहा, ‘‘सिलिकॉन फोटोनिक्स हमारे लिए बहुत ही रणनीतिक है। यह संयंत्र कैलेंडर वर्ष के अंत से पहले बनकर तैयार हो जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि जैबिल भारत को निवेश के लिए माकूल जगह मानती है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत एक ऐसा गंतव्य है जहां कई ग्राहक आना चाहेंगे। यहां एक बेहतरीन श्रम शक्ति है, एक बेहतरीन अर्थव्यवस्था है, सरकार के भीतर निवेश करने की इच्छा है।’’

जैबिल का भारत में परिचालन वर्ष 2003 में शुरू हुआ था और अबयह भारत में 75,000 से अधिक लोगों को रोजगार दे रही है।

क्राउले ने कहा, ‘‘हमारा मानना ​​है कि फोटोनिक्स में स्वचालित वाहनों, उपचार के साथ 5जी नेटवर्क और कृत्रिम मेधा (एआई) के अनुप्रयोग जैसे उन्नत उद्योगों में अपार अवसर हैं।’’

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\