जरुरी जानकारी | जेट एयरवेज को सितंबर तिमाही में 306 करोड़ रुपये का घाटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जेट एयरवेज ने सितंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 305.76 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया है। एयरलाइन की विमानन सेवाएं दो साल से बंद हैं।

नयी दिल्ली, नौ नवंबर जेट एयरवेज ने सितंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 305.76 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया है। एयरलाइन की विमानन सेवाएं दो साल से बंद हैं।

विमानन कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को दी नियामकीय सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय 45.01 करोड़ रुपये थी।

सूचना के अनुसार दिवाला समाधान प्रक्रिया से गुजरने वाली एयरलाइन को वित्त वर्ष 2020-21 की सितंबर तिमाही में कुल 172.61 करोड़ रुपये की आय पर 152.41 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

बंद पड़ी एयरलाइन का प्रबंधन एक निगरानी समिति कर रही है, जो स्वीकृत दिवाला समाधान योजना की शर्तों के अनुसार निदेशक मंडल के अधिकारों का इस्तेमाल कर रही है।

वित्तीय संकट से घिरी जेट एयरवेज ने 18 अप्रैल, 2019 को परिचालन निलंबित कर दिया था।

इस साल जून में राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने जेट एयरवेज के लिए जालान-कालरॉक गठजोड़ की दिवाला समाधान योजना को मंजूरी दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\