देश की खबरें | जेट एअरवेज ने किया पहली तीन प्रमाणन उड़ानों का परिचालन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जेट एअरवेज ने रविवार को पहली तीन प्रमाणन उड़ानों का परिचालन किया जिनमें विमानन नियामक डीजीसीए के अधिकारियों सहित 18 लोग सवार थे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 15 मई जेट एअरवेज ने रविवार को पहली तीन प्रमाणन उड़ानों का परिचालन किया जिनमें विमानन नियामक डीजीसीए के अधिकारियों सहित 18 लोग सवार थे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जेट एअरवेज द्वारा दूसरी दो प्रमाणन उड़ानों का परिचालन मंगलवार को किया जाएगा।

प्रमाणन उड़ान हवाई संचालन प्रमाणपत्र (एओसी) प्राप्त करने के लिए एअरलाइन का अंतिम चरण है।

सूत्रों ने कहा कि तीन प्रमाणन उड़ानों में से पहली उड़ान दिल्ली-मुंबई मार्ग पर हुई। उन्होंने कहा कि दूसरी उड़ान दिल्ली लौटने वाली थी, लेकिन मुंबई से रवाना होने के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों ने पायलटों से इसे अहमदाबाद की ओर मोड़ने को कहा।

उन्होंने कहा कि डीजीसीए ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए नई एअरलाइन की तत्परता का परीक्षण करने के वास्ते उड़ानों के प्रमाणन के दौरान विमानों का मार्ग बदलता है।

सूत्रों ने बताया कि दूसरी उड़ान सुरक्षित रूप से अहमदाबाद में उतरी और उसके कुछ समय बाद तीसरी उड़ान अहमदाबाद-दिल्ली मार्ग पर रवाना हुई।

उन्होंने कहा कि इन तीन प्रमाणन उड़ानों के लिए इस्तेमाल किया गया विमान बोइंग 737 था, जिसका पंजीकरण नंबर जेट एअरवेज का वीटी-एसएक्सई था।

सूत्रों ने कहा कि इन तीन उड़ानों के दौरान विमान में 18 लोग सवार थे जिनमें चार कैबिन क्रू सदस्य, दो पायलट और डीजीसीए के अधिकारी तथा जेट एअरवेज के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

उन्होंने कहा कि अपनी प्रमाणन उड़ानों को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए विमान द्वारा कुल पांच उड़ान की जानी हैं।

सूत्रों ने कहा कि रविवार को तीन उड़ानों को अंजाम दिया गया और इसलिए शेष दो को मंगलवार को अंजाम दिया जाएगा।

जेट एअरवेज ने अपनी इन उड़ानों के मामले में बयान के लिए पीटीआई के अनुरोध का जवाब नहीं दिया।

इसके पुराने अवतार में एअरलाइन का स्वामित्व नरेश गोयल के पास था और इसने 17 अप्रैल, 2019 को अपनी अंतिम उड़ान संचालित की थी। जालान-कलरॉक कंसोर्टियम वर्तमान में जेट एअरवेज का प्रमोटर है।

एअरलाइन की योजना इस साल जुलाई-सितंबर तिमाही में वाणिज्यिक उड़ान संचालन को फिर से शुरू करने की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान