एजेंसी न्यूज

नीदरलैंड कारोबार के लिये जेट एयरवेज, केएलएम का सौदा निरस्त

जेट एयरवेज नकदी संकट के कारण पिछले साल मार्च से परिचालन से बाहर है। कंपनी अभी दिवाला एवं ऋणशोधन प्रक्रिया से गुजर रही है। कंपनी को खरीदने के लिये नये सिरे से रूचि पत्र मंगाये गये हैं।

नीदरलैंड कारोबार के लिये जेट एयरवेज, केएलएम का सौदा निरस्त
जमात

नयी दिल्ली, 14 मई बंद विमानन कंपनी जेट एयरवेज के नीदरलैंड कारोबार को केएलएम को बेचने का प्रस्ताव निरस्त हो गया है। नीदरलैंड के हवाईअड्डा स्लॉट समन्वय संगठन एसीएनएल ने इस सौदे को खारिज कर दिया है।

जेट एयरवेज नकदी संकट के कारण पिछले साल मार्च से परिचालन से बाहर है। कंपनी अभी दिवाला एवं ऋणशोधन प्रक्रिया से गुजर रही है। कंपनी को खरीदने के लिये नये सिरे से रूचि पत्र मंगाये गये हैं।

इस साल 13 जनवरी को शर्तों के साथ हुए एक करार के तहत जेट एयरवेज का नीदरलैंड कारोबार कोनिनक्लिजके लुच्तवार्त मात्ससप्पिज एनवी (केएलएम) को बेचा जाने वाला था।

हालांकि इस सौदे के पूरा होने के लिये कई नियामकीय मंजूरियां मिलने की आवश्यकता थी। इन्हीं मंजूरियों में एसीएनएल की मंजूरी भी शामिल था।

जेट एयरवेज ने बुधवार को शेयर बाजार को बताया, ‘‘एसीएनएल से जो मंजूरी मांगी गयी थी, एसीएनएल ने उसे खारिज कर दिया है। अत: केएलएम के साथ प्रस्तावित सौदा निरस्त हो गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 12:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).