जरुरी जानकारी | जेट एयरवेज के खरीदार को समय-सारिणी में जगह के लिए आवेदन करना होगा:विमानन मंत्रालय, नियामक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नागर विमानन मंत्रालय और नागर विमानन माहनिदेशालय (डीजीसीए) ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के समक्ष कहा है कि जेट एयरवेज के लिए बोली जीतने वाली कंपनी को उड़ान समय-सारिणी में स्थान अपने आप नहीं मिलेगा बल्कि उसे इसके लिए आवेदन करने होंगे।

मुंबई, चार मार्च नागर विमानन मंत्रालय और नागर विमानन माहनिदेशालय (डीजीसीए) ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के समक्ष कहा है कि जेट एयरवेज के लिए बोली जीतने वाली कंपनी को उड़ान समय-सारिणी में स्थान अपने आप नहीं मिलेगा बल्कि उसे इसके लिए आवेदन करने होंगे।

कर्ज के बोझ तले बैठ चुकी जेट एयरवेज को दिवाला एवं रिण शोधन अक्षमता संहिता के तहत नीलाम करने की प्रक्रिया चल रही है मामला एनसीएलएटी के समक्ष है।

नागर विमान मंत्रालय और डीजीसीए ने एनसीएलटी के समक्ष यह बात रखी है। न्यायाधिकरण ने 25 फरवरी को इस बारे में अपनी बात रखने को कहा था।

एनसीएसटी इस समय एयरलाइन के लिए कालरॉक-जलान गठबंधन द्वारा प्रस्तुत ऋण समाधान योजना पर विचार कर रहा है। जेट के कर्जदाताओं की समिति इसकी योजना को सहमति दे चुकी है।

नरेश गोयल द्वारा प्रवर्तित यह एयरलाइन धन की तंगी के चलते अपैल 2019 से बंद पड़ी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: आज चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद, नहीं दिखा तो 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\