खेल की खबरें | जेनिफर राजकुमार चाहती हैं विश्व कप के लिए मेजबान शहरों में शामिल हो न्यूयॉर्क भी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली की सदस्या जेनिफर राजकुमार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से न्यूयॉर्क को अगले साल के टी20 विश्व कप के लिए मेजबान शहरों में चुनने की गुजारिश की और कहा कि यह अमेरिका में क्रिकेट का केंद्र है जहां काफी संख्या में दक्षिण एशियाई मूल के लोग रहते हैं।

न्यूयॉर्क, 20 जुलाई न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली की सदस्या जेनिफर राजकुमार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से न्यूयॉर्क को अगले साल के टी20 विश्व कप के लिए मेजबान शहरों में चुनने की गुजारिश की और कहा कि यह अमेरिका में क्रिकेट का केंद्र है जहां काफी संख्या में दक्षिण एशियाई मूल के लोग रहते हैं।

अगले साल जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज संयुक्त रूप से अगले टी20 विश्व कप की मेजबानी कर रहे हैं।

जेनिफर कहा, ‘‘न्यूयॉर्क के दस हजार क्रिकेट प्रशंसकों की ओर से मैं आपसे न्यूयॉर्क शहर को आईसीसी विश्व कप के लिए मेजबान चुनने की गुजारिश कर रही हूं। ’’

न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली में चुनी गयी पहली भारतीय मूल की सदस्या जेनिफर ने आईसीसी चेयरमैन ग्रेग बार्कले को लिखे एक पत्र में कहा, ‘‘मैं क्रिकेट की समर्थक हूं, मैं बचपन में भारत में अपने चचेरे भाई बहनों के साथ क्रिकेट खेलती थी। ’’

उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क शहर विश्व कप के लिए आदर्श मेजबान होगा क्योंकि यह अमेरिका में क्रिकेट का केंद्र है, जहां करीब 100 क्रिकेट क्लब और 59 मैदान हैं, साथ ही यहां कई लीग भी आयोजित की जाती हैं और यहां तक कि न्यूयॉर्क सिटी पुलिस विभाग भी अपनी युवा क्रिकेट लीग कराता है।

जेनिफर ने खुद को क्रिकेट की समर्थक करार करते हुए कहा, ‘‘न्यूयॉर्क शहर में प्रत्येक विश्व कप टीम के प्रशंसकों का ग्रुप है जिनके लिए अपने पसंदीदा क्रिकेटर को खेलते देखना सपने के साकार होने जैसा होगा। ’’

न्यूयॉर्क शहर ने 1844 में दुनिया के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी की थी जब अमेरिका और कनाडा की राष्ट्रीय टीम के बीच एक प्रदर्शनी मैच खेला गया था।

न्यूयॉर्क का एक क्लब मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) की छह टीमों में शामिल है जिसका मालिकाना हक इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के पास है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\