देश की खबरें | नीतीश के नाम पर वोट मांगने के चलते जद(यू) को 2020 में नुकसान उठाना पड़ा था: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई ने रविवार को दावा किया कि जनता दल (यूनाइटेड) को पिछले विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था, क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘‘अपनी लोकप्रियता खो दी थी।’’

पटना, 25 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई ने रविवार को दावा किया कि जनता दल (यूनाइटेड) को पिछले विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था, क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘‘अपनी लोकप्रियता खो दी थी।’’

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने यहां प्रेसवार्ता के दौरान यह बात कही।

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार में सीमांचल क्षेत्र के हालिया दो-दिवसीय दौरे को ‘ऐतिहासिक रूप से सफल’ करार दिया।

जायसवाल ने कहा, ‘‘बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को नकार दिया है। वर्ष 2020 में और क्या गलत हुआ, जब हमने एक साथ चुनाव लड़ा? हमारे (भाजपा) उम्मीदवारों ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर वोट मांगे और उनमें से 74 निर्वाचित हुए। जद (यू) के उम्मीदवारों ने हमेशा मोदी के नाम को नीतीश कुमार के नाम से जोड़ने की गलती की।’’

जद(यू) ने 2020 विधानसभा चुनाव में 43 सीट जीती थीं।

जायसवाल के दावे पर मुख्यमंत्री की पार्टी जद(यू) ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा को 2015 के विधानसभा चुनाव में ‘‘घुटनों पर ला दिया गया’’ था, जो 2014 के लोकसभा चुनावों की प्रचंड जीत के एक साल बाद हुए थे।

जद(यू) के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, ‘‘वर्ष 2019 में फिर से, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 39 पर जीत हासिल की। किस तथ्य ने भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के पक्ष में काम किया? जाहिर है, इसके पीछे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की (राज्य में) सत्ता में वापसी थी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात को 5 विकेट से रौंदा, इब्राहिम जादरान ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें AFG बनाम UAE मैच का स्कोरकार्ड

Mumbai Metro Line 4 Work Halted: मुलुंड हादसे के बाद MMRDA का बड़ा फैसला, सुरक्षा जांच पूरी होने तक मुंबई मेट्रो-4 का निर्माण कार्य रोका गया

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Prediction: अहम मुकाबले में इटली को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\