देश की खबरें | जद(एस) नेता कुमारस्वामी 19 अप्रैल को चन्नापटना से नामांकन दाखिल करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को कहा कि 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वह एक उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन 19 अप्रैल को चन्नापटना विधानसभा क्षेत्र से दाखिल करेंगे।

रामनगर (कर्नाटक), तीन अप्रैल जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को कहा कि 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वह एक उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन 19 अप्रैल को चन्नापटना विधानसभा क्षेत्र से दाखिल करेंगे।

उन्होंने कहा कि उनके बेटे निखिल कुमारस्वामी पार्टी उम्मीदवार के रूप में रामनगर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र 17 अप्रैल को दाखिल करेंगे।

मौजूदा विधानसभा में कुमारस्वामी चन्नापटना विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं जबकि रामनगर का प्रतिनिधित्व उनकी पत्नी और निखिल की मां अनिता कुमारस्वामी करती हैं।

अभिनेता से राजनेता बने निखिल जद (एस) की युवा शाखा के अध्यक्ष है और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें पार्टी के गढ़ मांड्या में भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुमलता अंबरीश से हार का सामना करना पड़ा था। सुमलता भी अभिनय जगत से राजनीति में आयी हैं।

जद (एस) ने अपने 93 उम्मीदवारों की सूची पिछले साल दिसंबर में ही जारी कर दी थी। कुमारस्वामी ने कहा कि वह और जद (एस) के प्रदेश अध्यक्ष सी एम इब्राहिम सोमवार की शाम बैठक करेंगे और संभव हुआ तो उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘40-50 विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों की सूची तैयार है और इसे मंजूरी दी जाएगी। उम्मीदवारों की तीसरी सूची आगामी चार-पांच दिनों में जारी हो सकती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान