देश की खबरें | जद(एस) के वरिष्ठ नेता एम सी मनागुली का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जद(एस) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री एम सी मनागुली का यहां एक अस्पताल में बुधवार रात निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।

बेंगलुरु, 28 जनवरी जद(एस) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री एम सी मनागुली का यहां एक अस्पताल में बुधवार रात निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।

सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

वह श्वसन संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहे थे।

एच डी कुमारस्वामी नीत कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार में वह दो बार मंत्री रहे थे। वह 1994 और 2018 में सिंदागी से निर्वाचित हुए थे। उनके परिवार में दो बेटे हैं।

सूत्रों ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को सिंदागी ले जाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मनागुली के निधन पर शोक जताया और कहा कि राज्य ने अपना एक वरिष्ठ नेता खो दिया है।

पूर्व प्रधानमंत्री और जद(एस) नेता एच डी देवगौड़ा ने कहा कि मनागुली लंबे समय तक राजनीति में उनके साथी और निजी सहयोगी भी रहे हैं। वह उनके निधन से बेहद दुखी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\