जरुरी जानकारी | जयप्रकाश एसोसिएट्स ने 4,044 करोड़ रुपये का कर्ज लौटाने में चूक की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. संकट में फंसी जेपी समूह की प्रमुख कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स ने मूल और ब्याज राशि समेत 4,044 करोड़ रुपये के कर्ज को लौटाने में चूक की है।
नयी दिल्ली, सात जुलाई संकट में फंसी जेपी समूह की प्रमुख कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स ने मूल और ब्याज राशि समेत 4,044 करोड़ रुपये के कर्ज को लौटाने में चूक की है।
जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया कि कंपनी ने 1,660 करोड़ रुपये की मूल राशि और 2,384 करोड़ रुपये के ब्याज को लौटाने में 30 जून को चूक की है। कर्ज विभिन्न बैंकों से संबंधित हैं।
जेएएल ने कहा, “कंपनी पर कुल कर्ज (ब्याज समेत) 29,477 करोड़ रुपये है, जिसे 2037 तक चुकाना है। इसमें से सिर्फ 4,044 करोड़ रुपये 30 जून, 2023 तक लौटाये जाने थे।
कंपनी ने कहा कि 29,477 करोड़ रुपये की कुल उधारी में से 18,319 करोड़ रुपये प्रस्तावित विशेष उद्देश्यीय इकाई (एसपीवी) में स्थानांतरित किया जाएगा। इस बारे में सभी संबद्ध पक्षों से मंजूरी मिल गयी है। योजना को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मंजूरी मिलनी है।
इसमें कहा गया, “संपूर्ण ऋण किसी भी स्थिति में पुनर्गठन के अधीन है।”
कंपनी ने कहा कि वह उधारी कम करने के लिए ठोस कदम उठा रही है।
जयप्रकाश एसोसिएट्स ने कहा, “सीमेंट व्यवसाय के प्रस्तावित विनिवेश और विचाराधीन पुनर्गठन के बाद, संशोधित पुनर्गठन योजना के कार्यान्वयन पर उधार लगभग शून्य हो जाएगा।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2023 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

