देश की खबरें | जयंत पाटिल ने गडकरी के साथ कार्यक्रम में भाग लिया, अटकलबाजियों को लेकर मीडिया का उड़ाया मजाक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)-शरदचंद्र पवार की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ एक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की अटकलों को लेकर मीडिया पर कटाक्ष किया।

पुणे, 17 फरवरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)-शरदचंद्र पवार की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ एक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की अटकलों को लेकर मीडिया पर कटाक्ष किया।

पाटिल ने व्यंग्यात्मक लहजे में मीडिया से यह भी कहा कि वे ऐसी खबरें न करें कि गडकरी राकांपा-शरदचंद्र पवार में शामिल हो रहे हैं।

पाटिल एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जहां मुख्य अतिथि गडकरी की उपस्थिति में सांगली जिले के इस्लामपुर में राजारामबापू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरआईटी) के एक छात्रावास भवन का उद्घाटन किया गया।

पाटिल ने कहा, “मैं पत्रकारों से आग्रह करता हूं कि वे ऐसी खबरें प्रकाशित न करें, जिसमें दावा किया गया हो कि गडकरी राकांपा-शरदचंद्र पवार में शामिल हो रहे हैं। समाचार खबरों की विश्वसनीयता पत्रकारिता का कद निर्धारित करती है, और मैं इसे आप पर छोड़ता हूं। हाल ही में, कुछ खबरें (उनके पार्टी बदलने के बारे में) प्रकाशित हुईं और राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विचार-विमर्श किया गया, जिससे मुझे दुख हुआ। ”

उन्होंने मीडिया की आलोचना करते हुए कहा कि वे यह समझने में विफल रहे कि प्रतिद्वंद्वी दलों के नेता एक बड़े उद्देश्य के लिए एक साझा मंच पर एक साथ आ सकते हैं।

पाटिल ने कहा कि जेआरडी टाटा जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों ने संस्थान का दौरा किया था।

उन्होंने कहा कि यह राजनीति का मंच नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\