एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के उधमपुर में तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी में जवान शहीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में बृहस्पतिवार को तलाशी अभियान के बाद सुरक्षा बलों और संदिग्ध आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के उधमपुर में तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी में जवान शहीद

जम्मू, 24 अप्रैल जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में बृहस्पतिवार को तलाशी अभियान के बाद सुरक्षा बलों और संदिग्ध आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान डुडु-बसंतगढ़ इलाके में गोलीबारी हुई।

व्हाइट नाइट कोर ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर आज उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।’’

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के आमने-सामने आने पर भीषण गोलीबारी शुरू हो गई।

सेना ने कहा, ‘‘शुरुआती गोलीबारी में हमारा एक बहादुर जवान गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा प्रयासों के बावजूद वह बच नहीं सका।’’

उन्होंने कहा कि अंतिम सूचना आने तक मुठभेड़ जारी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2025 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).