एजेंसी न्यूज

Jharkhand: लोहरदगा में जवान ने पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

झारखंड के लोहरदगा जिले में पुलिस के एक जवान ने शुक्रवार को पिस्तौल से खुद को गोली मार कथित रूप से खुदकुशी कर ली. पुलिस सूत्रों ने बताया कि आशुतोष कुमार नामक जवान लोहरदगा की अदालत के लोक अभियोजक का अंगरक्षक था.

Jharkhand: लोहरदगा में जवान ने पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit : Pixabay)

लोहरदगा, 13 अगस्त : झारखंड के लोहरदगा जिले में पुलिस के एक जवान ने शुक्रवार को पिस्तौल से खुद को गोली मार कथित रूप से खुदकुशी कर ली. पुलिस सूत्रों ने बताया कि आशुतोष कुमार नामक जवान लोहरदगा की अदालत के लोक अभियोजक का अंगरक्षक था.

पुलिस ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के पुरानी पुलिस लाइन के कमरे में जवान की खून से लथपथ लाश मिली. जवान के सिर में गोली लगी है और उसके शव के पास पिस्तौल पड़ी मिली. उन्होंने बताया कि घटना काी सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है . यह भी पढ़ें : रांची हिंसा: उच्च न्यायालय ने गृह सचिव एवं पुलिस महानिदेशक से हलफनामा दाखिल करने को कहा

मृतक जवान आगीआंव बाजार थाना, जिला भोजपुर, बिहार का निवासी था. उन्होंने बताया कि जवान के खुदकुशी करने के पीछे के कारण का पता नहीं चल पाया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2022 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).