देश की खबरें | कंगना रनौत के खिलाफ दाखिल मानहानि शिकायत के संबंध में जावेद अख्तर ने बयान दर्ज कराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गीतकार जावेद अख्तर ने अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ दाखिल की गई मानहानि की शिकायत के संबंध में बृहस्पतिवार को यहां एक मेट्रोपॉलिटन अदालत में अपने वकील के जरिये बयान दर्ज कराया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, तीन दिसंबर गीतकार जावेद अख्तर ने अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ दाखिल की गई मानहानि की शिकायत के संबंध में बृहस्पतिवार को यहां एक मेट्रोपॉलिटन अदालत में अपने वकील के जरिये बयान दर्ज कराया।

अख्तर ने पिछले महीने अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष रनौत के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दाखिल की थी, जिसमें कंगना पर टीवी साक्षात्कारों के दौरान अख्तर के खिलाफ कथित रूप से मानहानिकारक तथा बेबुनियाद टिप्पणियां करने का आरोप लगाया गया था । उन्होंने रनौत के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करने की मांग की थी।

यह भी पढ़े | किसान आंदोलन: आपस में उलझे पंजाब के सीएम और केजरीवाल, कैप्टन को बताया ‘मोदी भक्त’.

मामले की प्रक्रिया के तहत दिग्गज शायर-गीतकार ने शिकायत के सत्यापन के लिये अपने वकील के जरिये मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया।

अदालत ने इस मामले को 19 दिसंबर सुनवाई के लिये सूचीबद्ध किया है।

यह भी पढ़े | आईडीएक्स को 25 वर्षो तक गैस एक्सचेंज की तरह काम करने को PNGRB की मंजूरी.

शिकायत में कहा गया है कि रनौत ने अख्तर पर बेबुनियाद आरोप लगाए, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान हुआ है।

इसमें कहा गया है कि रनौत ने इस साल जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड ''गैंग'' का जिक्र करते हुए अख्तर का नाम लिया था।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि रनौत ने दावा किया था कि अख्तर ने उन्हें चेतावनी दी थी कि वह अभिनेता ऋतिक रौशन के साथ कथित संबंध के बारे में न बोलें।

शिकायत के अनुसार ये सभी बयान लाखों लोगों तक पहुंचे, जिससे अख्तर की प्रतिष्ठा को नुकसान हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला