देश की खबरें | जावडेकर ने पुणे में कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पुणे में कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति की मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये समीक्षा की और भरोसा दिलाया कि महामारी से निपटने में केंद्र सरकार हर संभव मदद करेगी।
नयी दिल्ली, 28 जुलाई केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पुणे में कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति की मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये समीक्षा की और भरोसा दिलाया कि महामारी से निपटने में केंद्र सरकार हर संभव मदद करेगी।
महाराष्ट्र के पुणे शहर के ही रहने वाले जावडे़कर ने लोगों से अपील की कि वे सभी एहतियात बरतें और खासतौर पर मास्क पहनें तथा सामाजिक दूरी का पालन करें।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: कानपुर में अपहरण और हत्या का 1 और मामला, 1 गिरफ्तार.
सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा, ‘‘पुणे में कोविड-19 से उत्पन्न हालात की आज मैंने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये उप मुख्यमंत्री अजित पवार की मौजूदगी में महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे, पुणे के महापौर मुरलीधर मोहोल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा की।’’
इस बीच, पुणे के हालात का जायजा लेने गई केंद्र की तीन सदस्यीय विशेषज्ञ टीम ने मंगलवार को पुणे जिला प्रशासन से मृत्युदर कम करने के लिए हर संभव कदम उठाने को कहा।
यह भी पढ़े | वायुसेना प्रमुख आर.के.एस. भदौरिया अंबाला में करेंगे राफेल लड़ाकू विमानों की अगवानी.
टीम के अध्यक्ष कुणाल कुमार की अध्यक्षता में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में पुणे में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की गई।
उल्लेखनीय है कि पुणे में अबतक 74 हजार से अधिक लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है ,जबकि करीब 1,700 लोगों की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)