खेल की खबरें | ‘जार्वो 69’ फिर से मैदान में घुसा, इस बार पैड और हेलमेट लगाकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट श्रृंखला में मैच के दौरान मैदान में घुसे प्रशंसक ‘जार्वो 69’ ने शुक्रवार को यहां तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन फिर से मैदान में प्रवेश किया लेकिन इस बार वह पैड और हेलमेट पहने था।

लीड्स, 27 अगस्त भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट श्रृंखला में मैच के दौरान मैदान में घुसे प्रशंसक ‘जार्वो 69’ ने शुक्रवार को यहां तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन फिर से मैदान में प्रवेश किया लेकिन इस बार वह पैड और हेलमेट पहने था।

वह दोनों टीमों के बीच दूसरे टेस्ट के चौथे दिन के खेल के दौरान लार्ड्स मैदान पर घुसा था और भारतीय टीम के लिये क्षेत्ररक्षकों को सजाने जैसी प्रतिक्रिया कर रहा था। उसकी इस हरकत से मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा अपनी हंसी नहीं रोक सके थे।

लार्ड्स के मैदान पर वह भारतीय टीम की जर्सी पहने था और टी शर्ट के पीछे उसका नाम लिखा था।

सुरक्षाकर्मियों ने फिर उसे मैदान से बाहर किया था।

शुक्रवार को भी जब रोहित शर्मा आउट हुए थे तो वह मैदान में घुस गया।

इस बार वह हेलमेट के अंदर सर्जिकल मास्क भी पहने था जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे मैदान से बाहर किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now