देश की खबरें | जरांगे ने चुनावी रणनीति का खुलासा न करने का फैसला किया, 29 अगस्त की बैठक स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मराठा आरक्षण आंदोलन का नेतृत्व करने वाले मनोज जरांगे ने बुधवार को कहा कि वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति का अभी खुलासा नहीं करेंगे क्योंकि सत्तारूढ़ दल इस योजना का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

छत्रपति संभाजीनगर, 21 अगस्त मराठा आरक्षण आंदोलन का नेतृत्व करने वाले मनोज जरांगे ने बुधवार को कहा कि वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति का अभी खुलासा नहीं करेंगे क्योंकि सत्तारूढ़ दल इस योजना का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

जरांगे ने 29 अगस्त की बैठक भी स्थगित कर दी, जिसमें उन्हें चुनावों पर निर्णय की घोषणा करनी थी।

जरांगे ने दावा किया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम में जानबूझकर देरी की जा रही है और उन्होंने राज्य में राष्ट्रपति शासन की संभावना भी जताई।

जरांगे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम चुनाव से 45 से 60 दिन पहले ही अपनी रणनीति घोषित करेंगे, क्योंकि हम नहीं चाहते कि सरकार हमारे राजनीतिक कदमों का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करे।’’

जरांगे मराठा समुदाय के लोगों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की श्रेणी में शामिल कर आरक्षण देने की मांग कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने अनिश्चितकालीन अनशन और रैलियां भी की हैं।

उन्होंने दावा किया, ‘‘शासक, विशेषकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, 29 अगस्त को हमारे निर्णय के आधार पर अपने अभियान की योजना बनाना चाहते हैं।’’

जरांगे ने कहा कि मराठा समुदाय को निर्वाचन क्षेत्रवार बैठकें आयोजित करने और कुनबी प्रमाण पत्र के लिए दस्तावेज खोजने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों में जानबूझकर देरी की जा रही है, क्योंकि सरकार को मराठा, दलित, धनगर, ओबीसी और मुसलमानों सहित विभिन्न समुदायों में उसके प्रति व्याप्त रोष महसूस हो गया है।

जरांगे ने कहा, ‘‘हम हमारे खिलाफ हमारी रणनीति का इस्तेमाल करने का मौका (भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) को नहीं देंगे। हम 29 अगस्त की बैठक और घोषणा को स्थगित कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\