जापान के विषाणु विशेषज्ञ को डर, 2021 में भी ओलंपिक के आयोजन की संभावना कम
जापान और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) खिलाड़ियों और खेल महासंघों के दबाव के बीच पिछले महीने तोक्यो 2020 खेलों को जुलाई 2021 तक स्थगित करने पर सहमत हो गए थे।
कोबे यूनिसर्विटी में संक्रमण रोगों के प्रोफेसर केंटारो इवाटा ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि अगले साल भी ओलंपिक के आयोजन की संभावना है।’’
जापान और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) खिलाड़ियों और खेल महासंघों के दबाव के बीच पिछले महीने तोक्यो 2020 खेलों को जुलाई 2021 तक स्थगित करने पर सहमत हो गए थे।
हाल के दिनों में हालांकि कोरोना वायरस महामारी का दुनिया भर में फैलना जारी है और ऐसे में सवाल उठाए जाने लगे हैं कि क्या एक साल का विलंब पर्याप्त होगा।
इवाटा ने मीडिया से कहा, ‘‘ओलंपिक के आयोजन के लिए दो शर्तें हैं, पहला: जापान में कोविड-19 नियंत्रण में हो और दूसरा यह कि दुनिया भर में कोविड-19 नियंत्रण में हो क्योंकि आपको दुनिया भर से खिलाड़ियों और दर्शकों को आमंत्रित करना होगा।’’
इवाटा ने कहा कि उन्हें अगले साल तभी खेलों के आयोजन की उम्मीद नजर आती है जब इनमें आमूलचूल बदलाव किया जाए, जैसे कि कोई दर्शक नहीं आएं या काफी सीमित प्रतिनिधित्व हो।
एएफपी सुधीर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2020 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

