विदेश की खबरें | जापान के प्रधानमंत्री चीन के अहम साझेदारों में से एक कंबोडिया पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कंबोडिया दक्षिण पूर्व का ऐसा देश है जो जापान और चीन दोनों का करीबी साझेदार है।

कंबोडिया दक्षिण पूर्व का ऐसा देश है जो जापान और चीन दोनों का करीबी साझेदार है।

कंबोडियाई अधिकारियों ने बताया किशिदा और हुन सेन व्यापार और निवेश, शिक्षा, अवसंरचना, रक्षा और सुरक्षा,कोविड-19 महामारी के बाद उबरने के तरीके सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

चीन के बाद जापान से सबसे अधिक दान कंबोडिया प्राप्त करता है। जापान मेकोंग नदी पर सेतु बनाने, नोम पेन्ह से अन्य प्रांतों की मुख्य सड़कों का निर्माण करने, देश के प्रधान सिहानोउकविली बंदरगाह के निर्माण के साथ-साथ राजधानी में स्वच्छ जल और सीवेज प्रणाली को अद्यतन करने के लिए वित्त पोषण कर रहा है।

लेकिन जापान और अमेरिका क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य हठधर्मिता को लेकर भी चिंताएं साझा करते हैं। कंबोडिया में चीन द्वारा रियम नौसेना ठिकाने पर नयी सुविधा के निर्माण पर अमेरिका ने हाल में अपना ध्यान केंद्रित किया है जिसके बारे में उसे आशंका है कि भविष्य में चीन अपनी सेना रखने का अधिकार प्राप्त कर सकता है।

रियम थाईलैंड की खाड़ी के मुहाने पर है और दक्षिण चीन सागर से लगा है जहां पर चीन का छोटे दक्षिण पूर्वी एशियाई पड़ोसी देशों से सीमा विवाद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड