एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | जापान के सूचकांक निक्की 225 में 1987 के बाद सबसे बड़ी गिरावट, 10 प्रतिशत लुढ़का

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. तोक्यो, पांच अगस्त (एपी) जापान के शेयर सूचकांक निक्की 225 में सोमवार को भारी बिकवाली के कारण 10 प्रतिशत की गिरावट आई।

जरुरी जानकारी | जापान के सूचकांक निक्की 225 में 1987 के बाद सबसे बड़ी गिरावट, 10 प्रतिशत लुढ़का

तोक्यो, पांच अगस्त (एपी) जापान के शेयर सूचकांक निक्की 225 में सोमवार को भारी बिकवाली के कारण 10 प्रतिशत की गिरावट आई।

अमेरिकी अर्थव्यवस्था में नरमी के बीच यह गिरावट आई।

सूचकांक निक्की सोमवार दोपहर तक 3,500 अंक से अधिक गिरकर 32,385.01अंक पर आ गया।

इसमें शुक्रवार को 5.8 प्रतिशत की गिरावट आई थी। दो कारोबारी सत्र की यह अभी तक की सबसे अधिक गिरावट रही।

निक्की में अक्टूबर 1987 में 3,836 अंक या 14.9 प्रतिशत की गिरावट आई थी जिसे ‘‘ब्लैक मंडे’’ (काला सोमवार) करार दिया गया था।

बैंक ऑफ जापान (बीओजे) के बुधवार को अपनी प्रमुख ब्याज दर बढ़ाने के बाद से तोक्यो में शेयर की कीमतों में गिरावट आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2024 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).