विदेश की खबरें | जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय को ब्राजील से आए लोगों में कोरोना वायरस का नया स्वरूप मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मंत्रालय ने रविवार को बताया कि हवाईअड्डे पर जांच के दौरान करीब 40 वर्षीय एक पुरूष और करीब 30 वर्षीय महिला एवं उसके दो बच्चों में वायरस का नया स्वरूप मिला है।

मंत्रालय ने रविवार को बताया कि हवाईअड्डे पर जांच के दौरान करीब 40 वर्षीय एक पुरूष और करीब 30 वर्षीय महिला एवं उसके दो बच्चों में वायरस का नया स्वरूप मिला है।

वायरस के नए स्वरूप के विश्लेषण के लिए जापान अन्य देशों, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और अन्य चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

मंत्रालय के अनुसार, हवाईअड्डा पहुंचने पर पुरुष में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं था, लेकिन बाद में सांस संबंधी दिक्कत होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। महिला को सिर में दर्द की शिकायत थी, जबकि उसके बेटे को बुखार था और बेटी में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं था।

जापान में ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए स्वरूप के करीब 30 मामले सामने आए हैं। विशेषज्ञ वायरस के इस नए स्वरूपों के तेजी से फैलने को लेकर चिंता जता रहे हैं।

जापान ने शुक्रवार से तोक्यो और उसके आस पास के क्षेत्रों में आपात स्थिति की घोषणा की है। इसके तहत रेस्तरां और बार रात आठ बजे के बाद बंद रहेंगे।

जापान में कोरोना वायरस से करीब 4,000 लोगों की मौत हुई है और 2,80,000 से अधिक लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now