खेल की खबरें | जापान के राजा नारुहितो कर सकते है तोक्यो ओलंपिक की शुरुआत की घोषणा: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जापान के राजा नारुहितो के 23 जुलाई को तोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने की उम्मीद है और वह खेलों की शुरुआत की घोषणा कर सकते हैं।

तोक्यो, 14 जुलाई जापान के राजा नारुहितो के 23 जुलाई को तोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने की उम्मीद है और वह खेलों की शुरुआत की घोषणा कर सकते हैं।

एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

क्योदो समाचार एजेंसी ने इस मामले की जानकारी रख ने वाले एक अधिकारी के हवाले से बताया कि ओलंपिक का मेजबान देश उद्घाटन समारोह में राजा की मौजूदगी के लिए इंतजाम कर रहा है।

खबर के अनुसार नारुहिता शाही महल में मेहमान विदेशी प्रतिनिधियों से मिलने के लिए भी तैयार हैं।

खबर के अनुसार हालांकि शाही सदस्यों के अन्य स्पर्धाओं को देखने की संभावना नहीं है क्योंकि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए आयोजन समिति ने लगभग सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन खाली स्टेडियम में कराने का फैसला किया है।

नारुहितो तोक्यो 2020 ओलंपिक और पैरालंपिक के मानद संरक्षक हैं। उनकी उम्र 61 साल है।

ओलंपिक चार्टर के अनुसार मेजबान देश का राष्ट्राध्यक्ष खेलों की शुरुआत की घोषणा करता है।

राजा नारुहितो ने इससे पहले ‘इम्पीरियल हाउसहोल्ड एजेंसी’ के ‘ग्रैंड स्टीवर्ड’ यासुहिको निशिमुरा के जरिए चिंता जताई थी कि तोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में इजाफा हो सकता है।

नारुहितो तीसरे राजा हैं जिन्होंने मानद संरक्षक की भूमिका स्वीकार की है। वह ओलंपिक और पैरालंपिक दोनों के लिए यह भूमिका निभाने वाले पहले राजा है।

नारुहितो के पिता राजा अकिहितो ने 1998 नगानो शीतकालीन खेलों की शुरुआत की घोषणा की थी जबकि उनके दादा राजा हिरोहितो ने 1964 तोक्यो ओलंपिक और 1972 सापोरो शीतकालीन ओलंपिक दोनों की शुरुआती की घोषणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड