विदेश की खबरें | जापान के मंत्रिमंडल ने लिया आबे के राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार का निर्णय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. आबे की इस महीने की शुरुआत में पश्चिमी जापान के नारा शहर में चुनाव प्रचार के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने सबको हैरान कर दिया था। घटना के तत्काल बाद कथित हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया था और उससे पूछताछ की जा रही है।

आबे की इस महीने की शुरुआत में पश्चिमी जापान के नारा शहर में चुनाव प्रचार के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने सबको हैरान कर दिया था। घटना के तत्काल बाद कथित हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया था और उससे पूछताछ की जा रही है।

मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाजू मात्सुनो ने कहा कि जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे आबे के ''उत्कृष्ट योगदानों'', आर्थिक सुधार व कूटनीति को बढ़ावा देने सहित विभिन्न क्षेत्रों में ''बेमिसाल नेतृत्व व निर्णायक कार्रवाई'' और 2011 में आई सुनामी के बाद हालात को पटरी पर लाने में उनके प्रयासों को देखते हुए उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाना उचित है।

मात्सुनो ने कहा कि 'निप्पोन बुडोकन' में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा जो गैर धार्मिक कार्यक्रम होगा।

मंत्रिमंडल के निर्णय को लेकर विपक्षी नेताओं और आम लोगों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोगों ने कर से अर्जित धन खर्च करके इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने का विरोध किया है जबकि कुछ ने सत्तारूढ़ पार्टी पर आबे के महिमामंडन और उनकी मौत का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। आबे के आलोचक उन्हें बेहद विभाजनकारी नेता मानते हैं।

बृहस्पतिवार को एक नागरिक समूह ने मंत्रिमंडल के निर्णय का विरोध करते हुए तोक्यो जिला न्यायालय से राजकीय अंतिम संस्कार के निर्णय पर रोक लगाने का आग्रह किया है। समूह ने कहा कि संसद की मंजूरी के बिना सरकार द्वारा प्रायोजित अंतिम संस्कार आस्था की स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन करता है।

दर्जनों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर मंत्रिमंडल के फैसले के विरोध में प्रदर्शन किया। विपक्ष के नेता मिजुहो फुकुशिमा ने कहा कि यह निर्णय न तो आम सहमति से लिया गया और न ही इसका कोई कानूनी आधार है। उन्होंने इस निर्णय को रद्द किए जाने की मांग की।

आबे का निजी तौर पर अंतिम संस्कार तोक्यो में एक मंदिर में किया जा चुका है जिसमें उनके परिवार के सदस्यों, उनके राजनीतिक सहयोगियों, कारोबारी नेताओं सहित करीब 1,000 लोगों ने हिस्सा लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\