विदेश की खबरें | जापान ने दक्षिणी द्वीप के पास संदिग्ध चीनी पनडुब्बी देखी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पनडुब्बी पानी के भीतर ही है लेकिन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पनडुब्बी चीन की मालूम होती है क्योंकि पनडुब्बी के पास चीनी लुयांग 3 मिसाइल विध्वंसक पोत है।

पनडुब्बी पानी के भीतर ही है लेकिन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पनडुब्बी चीन की मालूम होती है क्योंकि पनडुब्बी के पास चीनी लुयांग 3 मिसाइल विध्वंसक पोत है।

मंत्रालय ने बताया कि पनडुब्बी जापान द्वारा नियंत्रित विवादित पूर्वी चीन सागर द्वीपों से लगभग 700 किलोमीटर (420 मील) उत्तर पूर्व में अमामीओशिमा द्वीप के पूर्वी तट से उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ रही है। इस सागर पर चीन भी दावा करता है।

पनडुब्बी रविवार सुबह पूर्वी चीन सागर में पश्चिम की तरफ बढ़ रही थी।

न तो पनडुब्बी ने और न ही पोत ने जापानी जल क्षेत्र में प्रवेश किया। अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत, दूसरे देश के तट से गुजरने वाली पनडुब्बियों को राष्ट्रीय ध्वज दिखाने की आवश्यकता होती है।

जापान के समुद्री आत्मरक्षा बल ने प्रारंभिक चेतावनी देने और सूचना एकत्र करने के लिए क्षेत्र में तीन टोही विमान और दो विध्वंसक भेजे।

जून 2020 में भी चीनी मानी जाने वाली एक पनडुब्बी को इस क्षेत्र में देखा गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\