विदेश की खबरें | जापान : सुनामी प्रभावित फुकुशिमा परमाणु संयंत्र से रेडियोधर्मी पानी का रिसाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने बताया कि विकिरण की निगरानी से पता चला कि इस रिसाव का बाहरी वातावरण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उन्होंने बताया कि विकिरण की निगरानी से पता चला कि इस रिसाव का बाहरी वातावरण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

संयंत्र का संचालन करने वाली ‘तोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी होल्डिंग्स’ ने बताया कि दूषित पानी से मुख्य रूप से सीजियम और स्ट्रोंशियम को हटाने के लिए डिजाइन की गई शोधन मशीन ‘सेरी’ में वाल्व की जांच के दौरान बुधवार सुबह एक कर्मचारी को इस रिसाव का पता चला।

इसने कहा कि मशीन को रखरखाव कार्य के लिए बंद रखा गया है।

कंपनी ने कहा कि लगभग 5.5 मीट्रिक टन रेडियोधर्मी पानी का रिसाव हुआ है, लेकिन रेडियोधर्मी पानी संयंत्र परिसर से बाहर नहीं निकल सका है।

इसने कहा कि रिसाव हुआ पानी कानूनी तौर पर छोड़े जाने योग्य सीमा से 10 गुना अधिक रेडियोधर्मी था।

कंपनी के प्रवक्ता केनिचि तकाहरा ने कहा कि रिसाव हुए पानी को पूरी तरह साफ किया गया है और इसके संपर्क में आई मिट्टी को भी हटाया जा रहा है।

यह स्पष्ट नहीं है कि मशीन में रिसाव कब शुरू हुआ, लेकिन कंपनी ने कहा कि मंगलवार को निरीक्षण में कोई समस्या नहीं पाई गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\