खेल की खबरें | जापान सरकार ने भारतीय दल को तोक्यो में अपने दूतावास जाने की मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे खिलाड़ियों को जापान सरकार से खेल गांव छोड़ने और शनिवार को भारतीय दूतावास में एक सम्मान समाराह में भाग लेने की अनुमति मिल गयी है।

तोक्यो, छह अगस्त तोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे खिलाड़ियों को जापान सरकार से खेल गांव छोड़ने और शनिवार को भारतीय दूतावास में एक सम्मान समाराह में भाग लेने की अनुमति मिल गयी है।

ओलंपिक खेलों का आयोजन मेजबान शहर और देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच किया जा रहा है तथा खिलाड़ियों और अधिकारियों को खेल गांव और प्रतियोगिता स्थल तक सीमित रहना पड़ रहा है।

भारतीय दल के उप प्रमुख प्रेम कुमार वर्मा ने पीटीआई से कहा कि यह सम्मान की बात है कि भारतीय दल को जापान में भारत के राजदूत संजय कुमार वर्मा ने निमंत्रण दिया है।

राजदूत पदक विजेताओं का सम्मान करेंगे जबकि अन्य खिलाड़ियों से बातचीत करेंगे।

वर्मा ने कहा, ‘‘हम अपने दल के लगभग 30 खिलाड़ियों को दूतावास में ले जाना चाहते थे लेकिन हमें केवल 13 (कोविड-19 संक्रमण नियंत्रण दिशानिर्देशों के कारण) लोगों की अनुमति मिली है। राजदूत से मिलना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात होगी।’’

कांस्य पदक विजेता पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, कांस्य विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि दहिया दूतावास का दौरा करने वाली टीम का हिस्सा हो सकते हैं।

भारतीय अधिकारियों में भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा, दल प्रमुख वैश्य वर्मा, भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के प्रमुख अजय सिंह, भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृज भूषण सिंह दूतावास का दौरा करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान