विदेश की खबरें | जापान-चीन के बीच स्थिर संबंध क्षेत्र के लिए जरूरी: जापान के प्रधानमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सुगा ने चिनफिंग के साथ फोन पर बातचीत के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने (शी को) बताया कि जापान और चीन के बीच संबंधों में स्थिरता न केवल दोनों देशों के लिए बल्कि क्षेत्र के लिए और अंतरराष्ट्रीय जगत के लिए भी जरूरी है।’’

सुगा ने चिनफिंग के साथ फोन पर बातचीत के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने (शी को) बताया कि जापान और चीन के बीच संबंधों में स्थिरता न केवल दोनों देशों के लिए बल्कि क्षेत्र के लिए और अंतरराष्ट्रीय जगत के लिए भी जरूरी है।’’

सुगा ने हाल ही में देश की कमान संभाली है और चीन के राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री के तौर पर यह उनकी पहली बातचीत है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Worldwide Update: दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी के आकड़ें 3.24 करोड़ के पार, अब तक 987,593 संक्रमितों की हुई मौत.

चिनफिंग का अप्रैल में जापान की यात्रा का कार्यक्रम था लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के चलते यह यात्रा स्थगित कर दी गई थी साथ ही हांगकांग पर नियंत्रण को लेकर चीन की कड़ी नीतियों का जापान के सत्तारूढ़ दल के भीतर विरोध शुरू हो गया था और यात्रा का विरोध होने लगा था।

चिनफिंग की संभावित यात्रा के संबंध में पूछे जाने पर सुगा ने कहा, ‘‘हमने उनकी जापान की संभावित यात्रा के बारे में कोई बातचीत नहीं की।’’

यह भी पढ़े | UN महासभा में पाकिस्तानी PM इमरान खान की संयुक्त राष्ट्र से की अपील, कहा- कश्मीर में भेजे शांति सेना.

उन्होंने कहा कि दोनों नेता द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर उच्च स्तरीय बैठकें करने और सम्मेलन आयोजित करने पर सहमत हुए हैं।

गौरतलब है कि अमेरिका के साथ संबंधों में बेहद तनाव के बीच चीन के जापान के साथ रिश्तों में हाल ही में सुधार हुआ है।

चीन की समाचार समिति शिन्हुआ ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि शी ने संबंधों में सुधार की बात को स्वीकार किया है और कहा है कि चीन आपसी हितों के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए सुगा सरकार के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं, साथ ही संवेदनशील मुद्दों सहित अतीत के मसलों पर भी काम करने को दोनों तैयार हैं।

इससे पहले सुगा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत करके ‘‘स्वतंत्र और निर्बाध हिंद प्रशांत क्षेत्र’’ के लिए मिलकर काम करने की इच्छा व्यक्त की थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now