विदेश

Coronavirus Cases Worldwide Update: दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी के आकड़ें 3.24 करोड़ के पार, अब तक 987,593 संक्रमितों की हुई मौत

दुनियाभर में कोरोनो वायरस मामलों की 3.24 करोड़ के पार पहुंच गई हैं जबकि 987,000 से अधिक लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं. वर्तमान में कोरोना से मौतों के मामले में ब्राजील दूसरे स्थान पर है. देश में 140,537 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है. 203,657 मौतों के साथ अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शीर्ष पर है.

Coronavirus Cases Worldwide Update: दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी के आकड़ें 3.24 करोड़ के पार, अब तक 987,593 संक्रमितों की हुई मौत
कोरोना वायरस (Photo Credits: Twitter)

वाशिंगटन, 26 सितम्बर: दुनियाभर में कोरोनो वायरस (Coronavirus) मामलों की 3.24 करोड़ के पार पहुंच गई हैं जबकि 987,000 से अधिक लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी. यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग सीएसएसई ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि शनिवार सुबह तक कोरोना के कुल मामलों की संख्या 32,471,119 रही जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 987,593 हो गई.

सीएसएसई के अनुसार, 7,032,524 मामलों और 203,657 मौतों के साथ अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शीर्ष पर है. वहीं, 5,818,570 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में 92,290 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Cases Update in India: भारत में COVID19 के आकड़ें 58 लाख के पार, मृतकों की संख्या हुई 92,290; एक दिन में 86,052 नए मामले दर्ज

सीएसएसई के आंकड़ों ने दर्शाया कि अधिकतम कोरोना मामले वाले अन्य शीर्ष 15 देशों में ब्राजील 4,689,613, रूस 1,131,088, कोलंबिया 798,317, पेरू 794,584, मेक्सिको 720,858, स्पेन 716,481, अर्जेटीना 691,235, दक्षिण अफ्रीका 668,529, फ्रांस 552,421, चिली 453,868, ईरान 439,882, ब्रिटेन 425,766, बांग्लादेश 356,767, इराक 341,699 और सऊदी अरब 332,329 हैं.

वर्तमान में कोरोना से मौतों के मामले में ब्राजील दूसरे स्थान पर है. देश में 140,537 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है. 10,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको 75,844, ब्रिटेन 42,025, इटली 35,801, पेरू 32,037, फ्रांस 31,675, स्पेन 31,232, ईरान 25,222, कोलंबिया 25,103, रूस 19,973, दक्षिण अफ्रीका 16,312, अर्जेटीना 15,208, चिली 12,527, इक्वाडोर 11,236 और इंडोनेशिया 10,218 हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2020 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).