देश की खबरें | दिल्ली से उत्तराखंड के कोटद्वार और टनकपुर के लिए चलेगी जनशताब्दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली से उत्तराखंड के कोटद्वार और टनकपुर शहरों के लिए जल्द ही जनशताब्दी रेलगाडियां शुरू की जाएगी । इस बात की जानकारी रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भाजपा के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को एक पत्र के माध्यम से दी है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, 29 दिसंबर दिल्ली से उत्तराखंड के कोटद्वार और टनकपुर शहरों के लिए जल्द ही जनशताब्दी रेलगाडियां शुरू की जाएगी । इस बात की जानकारी रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भाजपा के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को एक पत्र के माध्यम से दी है ।

पत्र में गोयल ने बलूनी को बताया कि दोनों रेलगाडियों को चलाने का फैसला उनके अनुरोध पर किया गया है ।

गोयल ने कहा कि इन दोनों रेलगाडियों के चलने का टाइम टेबल जल्द ही रेल मंत्रालय जारी करेगा जिसके बारे में उन्हें बताया जाएगा ।

गोयल ने कहा कि इन रेलगाडियों के चलने से उत्तराखंड के लोगों को अच्छी कनेक्टिविटी मिलेगी ।

बलूनी ने गोयल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उत्तराखंड की रेल सेवाओं के विस्तार और उच्चीकरण में उन्होंने उदारता का परिचय दिया है ।

बलूनी ने कहा कि दोनों रेलगाडियों के संचालन से नागरिकों, छात्रों, रोगियों और नौकरीपेशा लोगों को बडी राहत मिलेगी ।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आमजन की सुविधा और सेवा के लिए कृतसंकल्प है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड