खेल की खबरें | जान्हवी ने पांच शॉट के बड़े अंतर से हीरो डब्ल्यूपीजीटी के 12वें चरण का खिताब जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जाह्नवी बख्शी शुक्रवार को यहां हैदराबाद गोल्फ क्लब में हीरो डब्ल्यूपीजीटी के 12 वें चरण में दो अंडर 69 का कार्ड खेल पांच शॉट के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

हैदराबाद, 19 नवंबर जाह्नवी बख्शी शुक्रवार को यहां हैदराबाद गोल्फ क्लब में हीरो डब्ल्यूपीजीटी के 12 वें चरण में दो अंडर 69 का कार्ड खेल पांच शॉट के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

इससे पहले दो जीत दर्ज करने वाली जाह्नवी मौजूदा सत्र में तीन खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनी गयी।

इस कोर्स पर दूसरे खिलाड़ी संघर्ष कर रहे थे तो वही जान्हवी के खेल में निरंतरता बरकरार रही। उन्होंने शुरुआती दो दौर में 70-70 का कार्ड खेला था। उनका कुल स्कोर चार अंडर 209 रहा।

दूसरे स्थान पर काबिज वाणी कपूर (73) का स्कोर एक ओवर 214 रहा।

आखिरी दौर में पांच बोगी कर 76 का कार्ड खेलने वाली गौरिका बिश्नोई अमनदीप द्राल (71) के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही।

एमेच्योर स्नेहा सिंह (74) पांचवें जबकि खुशी कनौजिया (76) छठे पायदान पर रही।

अमनदीप हीरो ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर है। इसका आकलन 2020 और 2021 सत्र को मिलाकर किया जा रहा है।

इस सूची में वाणी दूसरे और जान्हवी तीसरे स्थान पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान